Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में 31 दिसंबर पर ड्रग्स सप्लाई करने एयर होस्टेस गिरफ्तार

इंदौर. इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई की एक युवती को 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। यह युवती 31 दिसंबर की पार्टी के लिए तस्करों को ड्रग्स की डिलीवरी देने आई थी। पुलिस ने इससे करीब 10 लाख रुपये की कीमत की 100 ग्राम एमडीएमए जप्त किया है। युवती बच्चों के डायपर में ड्रग्स छुपाकर लाती थी।

युवती के पास से नेपाल और बहरीन की मुद्रा मिली
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणा चारी मिश्रा के पुलिस ने चार दिन पूर्व नार्को हेल्पलाइन नंबर 7049108383 जारी किया था। पुलिस को इसी नंबर पर युवती के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने इन संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी थी। दो दिन पूर्व क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और युवती को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह बस के द्वारा मुंबई से इंदौर आ रही थी। युवती ने अपना नाम मानसी बताया है। उसने बताया कि वह एयर होस्टेस रह चुकी है। वह पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा में काम कर चुकी है। हालांकि स्वजनों ने बताया कि वह एयर होस्टेस का काम छोड़ दिया थे। पुलिस ने बताया कि युवती के पास से नेपाल और बहरीन की भी मुद्रा मिली है। युवती डार्क नेट से जुड़ी थी। पूछताछ के दौरान युवती ने मुंबई और इंदौर के कई तस्करों के नाम कबूले हैं।

मानसी देह व्यापार, मानव तस्करी के गिरोह से भी जुड़ी
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीजीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक मानसी देह व्यापार, मानव तस्करी के आरोपित सागर जैन उर्फ सैंडो के गिरोह से भी जुड़ी है। वह हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग सप्लाई करती है। उसने कई अन्य तस्करों के नाम का भी खुलासा किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *