इंडियन बैंक का 2 दिन से कामकाज ठप्प और बंद पड़े शोरूम बिजली विभाग की लापरवाही के शिकार
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में बिजली के हालात सुधारने वाले ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के शहर में स्थित गोविंदपुरी इलाके में पिछले 2 दिन से बिजली गुल है। गोविंदपुरी चौरहा पर 11केवी की लाइन टूटने से बिजली गायब हुई तो 2 दिन बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं हुई है। 2 दिन से यहां के लोग इस उमस भरी गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। यहां कई शोरूम, बैंक व अन्य व्यवसायिक कार्यालय है। ऐसे में इंडियन बैंक में पिछले 2 दिन कामकाज ठप्प है यहां पर कार्यरत महिला अधिकारी ने बताया बैंक एक दिन में लगभग 50 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन होता है इस तरह से बैंक को 1 करोड़ का नुकसान बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हुआ है।
इन दिनों इनकम टैक्स विभाग में रिटर्न दाखिल करने के लिये एक वर्ष का ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट चाहिये होता है तो वह बिना स्टेटमेंट के लौट रहे है। स्थानीय बैंक के उपभोक्ताओं ने काफी चक्कर लगाने के बाद भी बैंक अपने ग्राहकों को सेवा देने में असमर्थ है। शोरूम के संचालक नीलेश उपाध्याय ने बताया बिजली कंपनी के कार्यालय, ऑनलाइन शिकायत, सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। यहां पर आपको बता दें कि 2 दिन से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। बिजली कंपनी के लोग अलग-अलग तरह के बहाने बना रहे हैं। जब जोन ऑफिस में शिकायत की गयी तो उनका कहना था कि यह 11केवी की लाइन हम सही नहीं करते हैं। सोमवार की सुबह से गुल बिजली मंगलवार की शाम 6.30 बजे तक नहीं आयी थी। इधर ऊर्जामंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है।
2 दिन बिजली के अभाव में बैंक का कामकाज ठप्प
गोविंदपुरी चौराहा पर स्थित इंडियन बैंक और शोरूम संचालक के करन नागवानी ने बताया है कि 2 दिन से यहां बिजली नहीं है। 11केवी की लाइन पर जम्पर टूट गया है और इसके बाद बिजली कंपनी से लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन बिजली नहीं आयी है। 11 जुलाई की शाम को बिजली विभाग की एक बाड़ी आयी तो रस्सा नहीं होने का बहाना बनाकर चली गयी और उसके बाद 12 जुलाई की शाम तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। न ही कोई बिजली कंपनी का अधिकारी सीधे मुंह बात नहीं कर रहा हे। बिजली नहीं होने से व्यवसाय नहीं चल पा रहा है। पिछले 2 दिन में काफी नुकसान हुआ है।
भीषण उमसभरी गर्मी, पसीना-पसीना लोग
ऐसी भीषण उमसभरी गर्मी में लोग इस इलाके में पसीना-पसीना हो गए हैं। बैंक व दुकानों पर आने वाले कस्टमर भी परेशान हैं। शहर के निवासी लालसिंह राधे का कहना है कि उनको बैंक से कैश निकालना है। उनके पास न एटीएम है न ही ऑनलाइन बैंकिंग, अब बिजली न होने से वह लगातार परेशान हो रहे हैं। वहीं इंडियन बैंक के कस्टमर डीपी शर्मा का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के सारे दावे झूठे है। मन के दावे हैं दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं। बैंकिंग का काम अटका हुआ है।
बिजली कंपनी ने साधी चुप्पी
इस मामले में जब सिटी सेंटर जोन व अन्य बिजली कंपनी के अफसरों से बात करना चाही तो कोई बात करने को तैयार नहीं हुआ है। जब स्थानीय लोग वहां पहुंचते हैं तो वह यह लाइन हमारे अधिकार में नहीं है कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं। एक टीम लाइन सही करने आई तो रस्सा न होने और मौसम खराब होने की कहकर चली गई।

