आर्यन ने छापे के दौरान आईलैस कवर में छिपाई थी ड्रग, लड़कियों ने सेनेटरी पैड में छिपाई ड्रग्स
मुंबई. समुद्र के बीच में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी में एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित 8 की गिरफ्तारी के बाद कुछ नये खुलासे हुए हैं। क्रूज पर मौजूद एनसीबी टीम ने जैसे ही छापे के बारे में अनाउमेंट किया। ड्रग्स पार्टी कर रहे थे सभी आरोपियों ने ड्रग्स को ऐसी जगहों पर छिपाया जहां एनसीबी टीम को शक न हो। किसी ने ड्रग्स को लैंस के डिब्बे में तो पार्टी में शामिल लड़कियों ने उसे सेनेटरी पैड्स के बीच में छिपा दिया था।
एनसीबी सूत्रों के अनुसार, आर्यन खान की आयी लैंस कवर से ड्रग्स बरामद हुई है औरे इसके अलावा पार्टी में मौजूद मुनमुन धमिचा ने सेनेटरी पैड्स के बीच में ड्रग्स छिपाई थी। आर्यन के साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेन्ट के बआरे में यह कहा जा रहा है कि उसने ड्रग्स अपने जूते के भीतर छिपा ली थी। इसके अलावा इस मामल में गिरफ्तार अन्य 5 में से 2 आरोपियों ने ड्रग्स को फेंकने का प्रयास भी किया था। हालांकि एनसीबी की 22 सदस्यों की टीम ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें सही समय पर पकड़ लिया गया। इन सभी को नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड सायकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट एनडीपीएस की 4 धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने इसलिए क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने का फैसला किया
इस मामले को लेकर एक नया खुलासा यह हुआ है कि आरोपियों ने जानबूझकर इस क्रूज को अपनी पार्टी के लिए चुना था। असल में यह शिप मुंबई से गोवा जाने के दौरान कुछ समय के लिए इंटरनेशनल वॉटर में भी ट्रेवल करता है। आरोपियों का मानना था कि अगर ये ड्रग्स करते हुए इंटरनेशनल वाटर में पकड़े भी जाते तो भारतीय कानून इनपर लागू नहीं होगा और वे आसानी से बच जायेंगे। हालांकि, वानखेड़े और उनकी टीम को इसकी भनक पहले से थी, इसलिए वे यात्री बनकर इस शिप पर सवार हुए थे।
रेव के अलावा पूल पार्टी का भी था आयोजन
इस क्रूज में डीजे को भी बुलाया गया था और उनकी भी परफॉर्मेंस होने थी। इसके अलावा इसमें पूल पार्टी भी रखी गई थी। दिल्ली की एक कंपनी ने इस क्रूज में आयोजन किया, इस मामले में आयोजक से भी पूछताछ की जाएगी।

