आधी रात आईजी, एसएसपी, एएसपी पहुंचे थाने
ग्वालियर. आधी रात को पुलिस अलर्ट मोर्ड में आ गई। अचानक आईजी, एसएसपी, एएसपी ने थानों को औचक निरीक्षण किया। आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना इंदरगंज और कोतवाली थाना पहुंचे तो एसएसपी धर्मवीर सिंह देहात में गिजोर्रा थाना पहुंच गए। आधी रात आराम की मुद्रा में आए पुलिसकर्मी अफसरों को देखकर तत्काल अलर्ट मोर्ड में आ गए। इंदरगंज थाना पहुंचे आईजी सक्सेना को वहां कचरा मिला।
थाना के स्टाफ रूम से लेकर शस्त्र घर तक अव्यवस्थित मिले। आईज के मुंह से अनायास ही निकल गया नोड गुड इसके बाद थाना प्रभारी को रिकॉर्ड से लेकर सफाई तक की चेतावनी दी गई। इंदरगंज के बाद आईजी सक्सेना कोतवाली थाना पहुंचे तो थाना परिसर में छोटा सा बगीचा देखकर खुश हुए। अंदर रिकॉर्ड रूम से लेकर ड्यूटी रूम व्यवस्थित मिले। जिस पर थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा और उनकी टीम को 10 हजार का नगद इनाम दिया।
कम्प्यूटर पर ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक करते अधिकारी
निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कमियां दुरस्त करना था। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने थानों का रिकार्ड देखा, तो हवालात में झांक कर भी देखा कि किसी को अवैध रूप से बैठाया तो नहीं है। पूर्व में किए निरीक्षण के बाद अधिकतर थानों का रिकॉर्ड सहित साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन कुछ थानों में अभी भी सुधार की बहुत गुंजाइश है।

