LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट पर, जगह-जगह पर चैकिंग

नई दिल्ली. पुलिस आयुक्त दीपक यादव (DCP Deepak Yadav)  ने गुरूवार को बताया है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police)   ने आतंकवादी हमले (Terrorist Attack)  की खुफिया खबर ( Intelligence Input)  मिलने के बाद से हाईअलर्ट पर है। पुलिस आयुक्त के अनुसार दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट (Delhi Police on High Alert)   पर है। क्योंकि उन्हें आतंकवादी हमले को लेकर खुफिया जानकारी मिली है। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बाजारों और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और पुलिस सुरक्षा उपायों को लेकर भी काम कर रही है।
उन्होंने कहा है कि हालांकि यह प्रक्रिया दिल्ली में दैनिक आधार पर की जाती है, लेकिन त्योहारों के मौसम के दौरान या 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौके पर विशेष अभियान शुरू किया जाता है। डीसीपी ने बताया है कि पुलिस हर दिन किरायेदारों के वैरीफिकेशन की तरह औचक निरीक्षण कर रही है। उन्होंने कहा है कि हम हर दिन किरायेदारों के वैरीफिकेशन, पड़ोसी निगरानी योजना और अन्य उपायों की तरह औचक जांच कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त दिलीप यादव ने कहा है कि किसी भी चौकी से गुजरने वाले वाहनों की पेट्रोलिंग और चेकिंग के लिये सभी अधिकारी अलग-अलग इलाकों में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet