चाट खाने से ग्वालियर के उम्मेदगढ़ गांव के 70 लोग हुए बीमार, कुछ ही देर के बा होने लगी उल्टी, दस्त, 2 गांव में मंचा हंगामा
ग्वालियर. मोहना कस्बा और उम्मेदगढ़ गांव में रात को उस वक्त हंगामा खड़ा गया जब एक साथ बच्चों, महिलाओं और पुरूषों की हालत बिगड़ने लगी और कुछ घण्टों में सभी उल्टी, दस्त व चक्कर आने से ग्रसित हो गये। जिन-जिन लोगों की तबियत बिगड़ी थी उन सभी ने शाम को गांव में चाट का ठेला लेकर आने वाले से आलू भल्ला, चाट व पानी पुरी चाट खाई थी। सभी बीमारों को तुरंत इलाज के लिये मोहना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहां से एक गंभीर बच्चे को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के रैफर किया है। बाकी लोगों की हालत कुछ घंटे के बाद सामान्य होगयी थी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत इलाज पर काबू पाया है। इधर पुलिस ने भी हरकत में आते ही चाट वाले का ठेला जब्त कर लिया और फूड विभाग को जांच के लिये कहा था पर मंगलवार की रात तक फूड विभाग की टीम मोहना नहीं पहुंची थी।
यह है पूरा मामला
उम्मेदगढ़ (आदिवसीपुरा) में मोहना से एक युवक चाट, आलू की टिक्की, पानी पुरी बेचने के लिए पिछले 3 माह से जा रहा था। शाम को भी वह चाट बेचने के लिए पहुंचा। जहां पर बच्चों व बड़ों ने सभी ने चाट, आलू भल्ला व पानी पुरी खाई। कुछ देर बाद इन लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी। जिसकी सूचना गांव वालों ने DIAL 100 पर दी। सूचना पुलिस के पास पहुंचते ही थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा गांव में पहुंचे तो वहां की स्थिति देख सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी। जिसके बाद घाटीगांव एंबुलेंस उम्मेदगढ़ भेजी गई।
जहां से कुछ लोग एंबुलेंस में और कुछ को निजी वाहनों व पुलिस के वाहन से मोहना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर पहले से ही डॉ. रवि शर्मा, और डॉ. संजीव नरवरिया तैयार थे। मरीजों के पहुंचते ही उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। दो लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत अधिक होने से उन्हें JAH के लिए रैफर भी किया गया। पर वह JAH जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो उनका इलाज मोहना अस्पताल में ही दिया गया। अस्पताल में कुल 44 लोगों को इलाज दिया गया जिसमें एक साल का बच्चे से लेकर महिला पुरुष और 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे। इधर पाटई के पास शेखरा गांव में भी चाट खाने से करीब 20 से 25 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई, लेकिन इन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने से अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, लेकिन शेखरा गांव की आशा कार्यकर्ता रामरती रावत का 15 साल का नाति अतुल रावत को उल्टी व दस्त बंद न होने पर जेएएच लेकर पहुंचे। जहां पर उनका इलाज चला। अब यह सभी लोग अपने गांव में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिन में गांव पहुंचकर दवा व ORS का घोल का वितरण भी किया।
चाट का ठेला व सामान जब्त, फूड विभाग को सूचना दी
इस मामले में SDOP प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर थाना प्रभारी को गांव भेजा गया था। वहां से बीमार लोगों काे पुलिस लेकर आई और मोहना अस्पताल में भर्ती कराया अब सब की हालत ठीक है। मोहना का शिवहरे चाट वाला चाट बेचने गया था उसका ठेला रखवा दिया है और फूड टीम को सूचित किया है।

