अवंतिका गैस ने पुलिसकर्मियों को भेंट किये 1100 फेस मास्क 600 फेस शील्ड व 1000 ग्लब्स
ग्वालियर अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा आज एसपी अमित सांघी से भेंट कर कोरोना माहमारी के दौरान ग्वालियर जिलें की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के कार्यो की प्रशंसा की साथ ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों एव कर्मचारियों के लिये 1100 फेस मास्क 600 फेस शील्ड व 1000 ग्लब्स प्रदान किये।
इस मौके पर एएसपी शहर पश्चिम सतेंद्रसिंह तोमर, आरआई रंजीत सिंह के अलावा ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के ऑफिस इंचार्ज पीयूष बिचपुरिया, मैनेजर ओएंडएम प्रदीप शर्मा, सीनियर मैनेजर प्रोजेक्ट विरेंद्र शर्मा, मैनेजर मार्केटिंग नीलेश अस्थाना उपस्थित रहै ।अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के पदाधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों तथा उपस्थित को पुलिस मास्क, ग्लब्स आदि वितरित किए।
इस अवसर पर अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे पुलिस वारियर्स के लिये जो कि इस महामारी में ग्वालियर शहर की जनता की सेवा और सुरक्षा के लिये 24 घंटे तत्पर रहते है ।

