Newsराजनीतिराज्य

अमरवाड़ा उपचुनाव के SDM ऑफिस पहुंची मुख्यमंत्री, BJP प्रत्याशी का सीएम ने जमा कराया नामांकन

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा में मंगलवार की दोपहर सीएम डॉ. मोहन यादव की रैली और सभा तेज वर्षा की वजह से रद्द करना पड़ी ।सीएम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, तेज वर्षा के बीच सीधा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया और साथ में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रही मोनिका बट्टी भी मौजूद रहीं।
अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे। 29 मार्च को भाजपा ज्वाइंन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
गोंगपा भी मैदान में, कांग्रेस ने अभी नहीं उतारा उम्मीदवार
अमरवाड़ा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भी मैदान में है। 17 जून को पार्टी ने देव रावेन भलावी के नाम की घोषणा की है। देव रावेन भलावी गोंगपा से लोकसभा उम्मीदवार भी थे। उन्हें 55988 वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज के नाम पर मंथन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet