Newsराजनीतिराज्य

साहूकारी लाइसेंस शिविर -चेम्बर भवन में 50 साहूकारी लाइसेंस  नगर-निगम की टीम द्वारा बनाए गए

शीघ्र ही सम्पत्ति कर शिविर का आयोजन भी ‘चेम्बर भवन’ में किया जाएगा
ग्वालियर, – MPCCI की पहल पर नगर-निगम, ग्वालियर के सहयोग से शहर के व्यवसायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज ‘चेम्बर भवन’ में “साहूकारी लाइसेंस शिविर” का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । आज के शिविर में 50 साहूकारी लाइसेंस शिविर, नगर-निगम की टीम द्वारा बनाए गए ।
इस अवसर पर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहाकि मैं, आज विशेष रूप से आयुक्त, नगर-निगम हर्ष सिंह के प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूँ क्योंकि इन्होंने हमारे आग्रह पर यहाँ एक व्यवस्थित शिविर आयोजित किया है । आपने कहाकि मैं, इस कैम्प में महसूस कर रहा हूँ कि नगर-निगम के लोग भी यह चाहते हैं कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे उन्हें आसानी होती है और व्यवसाई भी बगैर किसी परेशानी के एक ही स्थान पर साहूकारी व ट्रेड लाइसेंस बनवाकर लाभान्वित होता है । व्यापारी भी यह कहता है कि इस प्रकार के शिविर आयोजित होते रहना चाहिए क्योंकि वह नगर-निगम में जाते हैं, तब उन्हें कहीं किसी नं. के रूम में भेज दिया जाता है और फिर बाद में किसी और रूम में । जबकि यहाँ पर कोई कमरा नं. नहीं पूछना पड़ रहा है, केवल एक रजिस्ट्रेशन करा लेने के पश्‍चात्‌ क्रमशः साहूकारी लाइसेंस यहाँ पर बन रहे हैं । दोनों पक्ष जब इस बात के लिए सहमत है कि इस प्रकार के आयोजन यहाँ होने चाहिए। आज यहाँ साहूकारी लाइसेंस शिविर लगाया गया है, शीघ्र ही सम्पत्ति कर शिविर का आयोजन भी किया जाएगा ।
कार्यक्रम का संचालन, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल ने किया तथा शिविर के अंत में आभार, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş