LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अपेक्स बैंक के एक्सटेंशन काउंटर का हुआ उदघाटन

ग्वालियर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया के निर्देश पर सहकारी संस्थाओं को जनोन्मुखी बनाने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अपेक्स बैंक ग्वालियर की संभागीय शाखा के सिटी सेंटर एक्सटेंशन काउंटर का सोमवार को उदघाटन किया गया।
प्रबंधक संचालक ने इस अवसर पर सभी से अपेक्षा की कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के हृदयस्थल “सिटी सेंटर” में शुरु हो रहे एक्सटेंशन काउंटर के माध्यम से हमारी अनेक जनकल्याणकारी एवं आकर्षक ऋण योजनाओं का लाभ अपने व्यवसाय संवर्धन में आमजनों को दिलाएँ।
उल्लेखनीय है कि अपेक्स बैंक प्रदेश का ऐसा बैंक है जो अपने वरिष्ठ नागरिक अमानतदारों को एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज प्रदान करने के साथ-साथ 8 प्रतिशत पर समस्त ऋण वितरित कर प्रदेश की जनता की सेवा कर रहा है ।
बैंक के एक्सटेंशन काउण्टर के उदघाटन अवसर पर प्रबंध संचालक पीएस तिवारी, सहायक महाप्रबंधक आरएस चंदेल एवं उपायुक्त सहकारिता श्रीमती अनुभा सूद, संभागीय शाखा प्रबंधक सुशील कुशवाह व सहायक प्रबंधक एसके जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य नागरिक व अमानतदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet