Newsराजनीतिराष्ट्रीय

अतिवर्षा से प्रभावित बस्तियों में मदद करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री 

प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
ग्वालियर – मंगलवार की दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।
ऊर्जा मंत्री ने कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव सहित राहत व बचाव दल के साथ खासतौर पर उपनगर ग्वालियर की निचली बस्तियों में जल भराव से निर्मित हुई स्थिति का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने जिला प्रशासन व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सबसे पहले नरसिंह नगर, चार शहर का नाका, इन्द्रानगर, पीएचई कॉलोनी तथा शीलनगर इत्यादि कॉलोनियों का जायजा लिया और जिन घरों के आसपास अधिक जल भराव हुआ है वहाँ के लोगों को शासकीय भवनों में बनाए गए राहत शिविर में पहुँचाने के लिये कहा।
बुधवार को शर्मा फार्म हाउस, प्रसाद नगर, रानी पुरा, मछली मंडी, श्रीकृष्ण नगर, आनन्द नगर, विनय नगर सेक्टर 03, सदाशिव नगर, मेवाती मोहल्ला, बाराबीघा कॉलोनी, शील नगर, घासमंडी, कोटेश्वर कॉलोनी, शिंदे की छावनी, पीएम आवासीय परिसर व मल्लगढ़ा समेत अन्य बस्तियों में भी पहुँचे। साथ ही जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
इन बस्तियों में पहुँचने के बाद मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों व सहायता दल को भी मौके पर बुलाकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा बारिश से प्रभावित परिवारों को पटेल हाई स्कूल, पीएचई शासकीय विद्यालय तथा राजीव गांधी सामुदायिक केन्द्र विनय नगर के अलावा अन्य शिविरों में शिफ्ट किया जाए। ऊर्जा मंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया मध्य प्रदेश की सरकार उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet