Latestराज्यराष्ट्रीय

हनुमान जन्मोत्सव पर मध्‍य प्रदेश में अलर्ट जारी, डीजीपी रखेंगे नजर

भोपाल. खरगोन और बड़वानी में श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद आगामी त्योहारों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुधीर सक्सेना ने अलर्ट जारी करते हुए निगरानी की कमान खुद संभाल ली है। वहीं मैदानी अधिकारियों से पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। प्रदेश के विभिन्न् शहरों में जिन संवेदनशील इलाकों से शोभायात्रा निकाली जाएगी, उन पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। दो दिन पहले ही डीजीपी ने त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की है।

शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है। दो साल कोरोना की वजह से इस त्योहार पर उत्सव का माहौल नहीं रहा पर इस बार उल्लास से उत्सव मनाया जाना है। शहरों-कस्बाई क्षेत्रों में विभिन्न् स्थानों से चल समारोह निकाले जाएंगे। त्योहार के ठीक पहले प्रदेश के दो जिलों में घटित घटना ने सरकार की चिंता बढ़ाई है। हनुमान जन्मोत्सव पर कोई विघ्न खड़ा न हो, इसको लेकर पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं की हैं। डीजीपी खुद पूरे समय संवेदनशील जिलों के पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में रहेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया पर होने वाली हर गतिविधि पर पूरी नजर रखें। उसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जैसे ही कोई संदिग्ध सूचना दिखाई देती है, संबंधित पर तुरंत कार्रवाई करें। यदि मामला बड़ा हो, तो वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना देने में देरी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *