हथिनी का मौत जिम्मेदार एक आरोपी पुलिस की पकड़ में, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली. केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की हत्या मामले में एक आरोपी को इस सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। केरल के वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इस संबंध में एसआईटी ने जांच के आदेश दे दिये है। शोरनुर के डिप्टी एसपी की अगुआई में एसआईटी का गठन किया गया है। पलक्कड़ के मन्नारकाड थाने में 3 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी।
वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच अधिकारी अभी तक उस जगह का पता नहीं लगा पाये हैं। जहां हथिनी को फलों के साथ पटाखे दिये गये थे। अधिकारियों का मानना है कि मृत हाथिनी ने कई किलोमीटर चलकर पलक्कड के इस क्षेत्र में पहुंची है। इस हथिनी को पहली बार 23 मई को जंगल में घूमते देखा गया था। हालांकि बाद में वह पलक्कड़ जिले की वेल्लियार नदीं में मृत पायी गयी।
इससे पूर्व, गुरूवार को केरल के सीएम पिनराई विजयन ने बयान जारी किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि गर्भवती हाथी की हत्या में 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। हम दोषियों को सजा दिलाने के लिये हर संभव कोशिश करेंगे। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने गुरूवार को कई ट्वीट किये हैं। उन्होंने कहा है कि पलक्कड़ जिले में एक दुःखद घटना में गर्भवती हथिनी की जान चली गयी। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि आपकी चिन्तायें व्यर्थ नहीं जायेंगी। न्याय की अवश्य जीत होगी।

