Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सैकडों युवाओं ने किया पैदल मार्च.स्वच्छता मिशन से आमजनों को जोडने के लिए रन ग्वालियर रन का आयोजन

ग्वालियर . इस प्रकार के आयोजन युवाओं में उर्जा का संचार करते हैं और अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुडने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वच्छता के लिए प्रयास करना और सामूहिक प्रयास करना दोनों अलग अलग बातें हैं, हमें इस समय सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में ग्वालियर को सभी के सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता में सर्वोच्च रैंक प्राप्त हो सके। यह विचार निगमायुक्त शिवम वर्मा ने रविवार को नगर निगम तथा रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर आयोजित रन ग्वालियर रन स्वच्छता की दौड़ के समापन अवसर पर फूलबाग मैदान में व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, सहायक आयुक्त केशव सिंह चौहान,  बांड एम्बेस्डर स्वच्छता पवन दीक्षित,  डा संजय पांडे,  आकाश बरुआ सहित बडी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
रोट्रेक्ट रीगल क्लब के अध्यक्ष आकाश बरूआ संयोजन में आयोजित स्वच्छता दौड का उददेश्य स्वच्छता को लेकर जनसहयोग के माध्यम से ग्वालियर को नं 1 बनाने के जिए जनसहयोग जुटाने का था। बाल भवन से प्रारंभ हुई स्वच्छता दौड को निगमायुक्त शिवम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दौड में शामिल युवाओं ने पूरे रास्ते आमजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। फूलबाग मैदान पर आयोजित समापन समारोह के अवसर पर युवा साथियों ने नुक्कड़ नाटक एडांस ग्रुप,  रॉक बैंड एस्वच्छता सैल्फी सहित अन्य आयोजन कर युवाओं को स्वच्छता में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। दौड में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एबैज एकैप इत्यादि का वितरण किया गया। मंच संचालन आरजे स्वप्निल ने किया।
युवाओं ने हाथ उठाकर लिया स्वच्छता का संकल्प
समापन अवसर पर रोट्रेक्ट रीगल क्लब के अध्यक्ष आकाश बरूआ ने सभी युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा सभी से आग्रह किया कि ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाना है तो हमें स्वयं व अपने आसपास गली मोहल्ले में घर के परिजनों व परिचितों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करना होगा तभी हमारा संकल्प पूर्ण होगा। युवाओं ने हाथ उठाकर स्वच्छता का संकल्प लिया।
नुक्कड नाटक से बताए स्वच्छता के लाभ
रॉट्रेक्ट क्लब ग्वालियर के माध्यम से शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय व शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिसमें लोगों को नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया नाटक में बताया गया कि लोग किस किस प्रकार से गंदगी फैलाते हैं और किस प्रकार इन गल्तियों को सुधारा जा सकता है। इस नाटक का मंचन एनएसएस के प्रमुख स्वयंसेवक सोनम साहू, आकाश सूर्यवंशी, हिमांशु बाथम, यहोशू क्राइस्ट, नीरज कुमार कौंडल, रिया सेंगर,  शिवानी मथुरिया,  आकाश सिंह कुशवाह, अश्विन शर्मा,  कृतिका राजे,  ओमप्रकाश चैकोटिया,   विकास धाकड़,  सुरभी श्रीवास्तव,  मनीषा कुशवाह,  रोहित रजक,  विपिन श्रीवास्त,  धर्मेंद्र लोधी, आदित्य दुबे,  गुलशन साहू,  अनुशरन चौहान आदि द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet matbet giriş sahabet onwin betcio casibom giriş casibom realbahis realbahis giriş casibom casibom giriş casibom casibom giriş imajbet imajbet giriş imajbetapp grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş jojobet jojobet grandpashabet holiganbet holiganbet betplay bahiscom casinolevant casibom grandpashabet marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş