थाटीपुर के पेड़ों को बचाने के लिये सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने निकाली रैली
ग्वालियर. ठाठीपुर में पुर्नघत्वीकरण में हटाये जा रहे पेड़ों और क्वार्टरों को बचाने के लिये भारत हितरक्षा अभियान संस्था ने सुबह 9 बजे शाम 6 बजे तक जागरूक अभियान चलाया गया है। इसमें लगभग 150 लोग सामाजिक कार्यकर्त्ता ने पेड़ों को बचाने के लिये नारे लगा रहे थे। इन नारों के साथ रैली के रूप में निकले और नारे लगा रहे थे। पेड़ों को बचाना है न्यूट्रशियन को बचाना है तो ऑक्सीजन बचाना है। रैली में मौजूद कार्यकर्त्ता ने बताया कि थाटीपुर इलाके में लगभग 5 हजार पेड़ हैं इनको बचाना हमारा कर्त्तव्य हैं। शहर के आसपास सूखी पड़ी पहाडियों को हरा भरा करे प्रशासन तो हम भी साथ रहेंगे।
थाटीपुर इलाके पेड़ों के अलावा शासकीय र्क्वाटर हैं। जिसमें सरकारी कर्मचारी निवास करते हैं। यह शहर का एक मात्र ग्रीन बेल्ट है जिसमें 50 वर्ष से लेकर 200 वर्ष पुराने पेड़ लगे हुए इसके अलावा थाटीपुर मुरार में कोई ग्रीन पार्क भी नहीं हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस जमीन को बेच रहा हे। बिल्डरों और कम्पनियों को इस पर रोक लगाने के लिये और पेड़ों को काटने से बचाने के लिये थाटीपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय शासकीय क्वार्टर आवासीय संघर्ष समिति और भारत हितरक्षा अभियान द्वारा आन्दोलन तेज कर दिया गया है।

