LatestNewsराज्य

सेमरिया MLA बोले मुख्यमंत्री बनने लॉबिंग कर रहे डिप्टी CM शुक्ला

भोपाल. यूपी की सीमा से सटे रीवा जिले की सेमरिया सीट से विधायक अभय मिश्रा ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। अभय मिश्रा ने सेमरिया विधानसभा में विकास कार्य रोकने और दूसरी विधानसभाओं में डिप्टी सीएम द्वारा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। सीएम को दो पेज का लंबा लेटर लिखा है।
सीएम बनने का प्रयास कर रहे डिप्टी सीएम
अभय मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि हमारे यहां डीसीएम यानि डिप्टी चीफ मिनिस्टर शुक्ला जी हमारे क्षेत्र में विकास कार्य रोक रहे है। सभी विधानसभाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे है। ये पद का दुरूपयोग कर रहे है। जबकि हमारी नॉलेज में इनका पद कैबिनेट के द्वारा प्रदत्त दर्जा है। कैबिनेट के मुखिया सीएम होते है और मुखिया होने के नाते उनको असीमित अधिकार प्राप्त होते है। इनका दर्जा एक कैबिनेट मंत्री का है लेकिन यहां अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं निलंबित करा देंगे, स्थानांतरित करा देंगे। ये मुख्यमंत्री बनने का प्रयास कर रहे है। ये श्रीनिवास तिवारी बनने का प्रयास कर रहे है जबकि श्रीनिवास तिवारी उप मुख्यमंत्री नहीं थे भगवान के घर से उनको हुनर मिला था ये उनका कॉपी पेस्ट करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *