सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 17 नक्सलियों को मार गिराया
सुकुमा. छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले में 17 नक्सलियों को मुठभेड का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जवान पोजीशन लेकर बैठे दिखाई दे रहे है। दोनों ओर से गोलीबारी की आवाज आ रही है लगभग 2.30 घंटे के अन्दर ही जवानों ने 25 लाख रूपये के इनामी नक्सली जगदीश सहित 17 नक्सलियों को मार गिराया।
दरअसल, 29 मार्च को केरलापाल थाना इलाके में उपमपल्ली के जंगल में एनकाउंटर हुआ था। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों नक्सलियों को घेर रखा था। वही एनकाउंटर के दौरान किसी जवान ने गागेलीमारी का वीडियो अपने मोबाइल में शूट कर लिया। अब यह वीडियो मीडिया के हाथ लगा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जवान पेड़ के पीछे पोजीशन लेकर बैठे हैं।
आगे बढ़ो घेरों जवानों की आयी आवाज
जवान एक दूसरे से कह रहे थे कि आगे बढ़ें, नाले के पास से घेरें। उधर, नक्सली जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। दोनों ओर से गोलियां बरसाई जा रही है। वहीं डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने कुछ ही देर में पहले 8, फिर 7 और थोड़ी देर बाद 2 नक्सलियों को मुठभेड में मार गिराया। जैसे-जैसे नक्सलियों को मारते गये जवाने आगे बढ़ते गये।
मौके से हथियार समेत अन्य सामान बरामद
सभी के शव समेत मौके से AK-47, SLR, इंसास समेत अन्य हथियार भी बरामद किए। मारे गए नक्सलियों में 11 महिला और 6 पुरुष नक्सली है। खास बात है कि नक्सली कमांडर जगदीश को भी एनकाउंटर में ढेर किया गया है। ये SZCM कैडर का है। इसपर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

