सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमाचल प्रदेश.पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 1.30 बजे शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी शिमला पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे हैं। बता दें, हिमाचल प्रदेश चुनावों सीटों में से 40 पर जीत दर्ज करने के बाद भी हिमाचल अगली सरकार के लिए पार्टी को जद्दोजहद करना पड़ रही थी। सवाल यही था कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
शनिवार को उस समय तस्वीर साफ हो गई, जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय हुआ कि मुकेश अग्निहोत्री के रूप में राज्य में पहली बार डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री की रेस में थी, लेकिन अब उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व और विधायक दल के फैसले से वे संतुष्ट हैं और सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे।

