सीबीआई जांच करेगी सुशांतसिंह राजपूत कैस की
नई दिल्ली. सुशांतसिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को करने के लिये कहा गयाहै। साथ ही मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के आदेश दे दिये गये है।
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा है कि बिहार सरकार का इस मामले की जांच सीबीआई को रैफर करने का अधिकार है। सीबीआई चाहे तो नया मुकदमा दर्ज कर सकती है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार में केस दर्ज कराया था। इसे मुंबई ट्रांसफर कराने के लिये एक्ट्रैस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने पिछले मंगलवार कसे सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। सीनियर वकील मनिंदरसिंह बिहार सरकार की ओर से, अभिषेक मनु सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की ओर से विकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की ओर से पैरवी की है।

