सैक्स रैकेट का खुलासा, एस्कॉर्ट सर्विस देते हैं, 5 कॉलगर्ल्स और 9 युवक पकड़े गये, टीआई सुदेश तिवारी की कार्यवाही
भोपाल. मंगलवार को पकड़े गये सैक्स रैकेट के तार दिल्ली से जुड़े हुए है। यह एक तरह की एस्कॉर्ट सर्विस है। जिसमें एक कॉल पर देशभर से मनचाही लड़कियां ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती है। भोपाल पुलिस ने पकड़े गये युवक और युवतियों से पूछताछ की है। जिसमें उन्होंने कुछ अहम खुलासे किये हैं। पुलिस की मानें तो सैक्स रैकेट का संचालन दिल्ली से होता है। इसमें ऑनलाईन एस्कॉर्ट सर्विस से सभी राज्यों और बड़े शहरों के दलाल जुड़े हुए है। भोपाल पुलिस युवक और युवतियों से मिले इनपुट्स और कॉल डिटेल (सीडीआर) के आधार पर दिल्ली में भी दविश देगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रों में पकड़ा गया दलाल पवन गंभीर उत्तराखंड प्रदेश का रहने वाला है। उसकी पत्नी पूजा इस सर्विस के लिये दिल्ली में काम करती है। वह ग्राहक का फोन आने पर लोगोंको उस शहर में मनचाही युवतियां उपलब्ध कराने का प्रबंध अपने लोकल साथी के माध्यम से कराती है। पुलिस ने बताया कि यह बहुत बड़ा रैकेट है और भोपाल इसकी एकमात्र ब्रांच हैं और इसमें पकड़े गये युवक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मेले और बाजार में जूतों की दुकान लगाता है दलाल पवन
टीआई सुदेश तिवारी ने बताया कि दलाल पवन गंभीर फुटवेयर व्यापारी है। बड़े मेले या बाजारों में वह इसका व्यापार करता है और इसके साथ ही लम्बे समय से वह छोला मंदिर निवासी एक युवती की मदद से सैक्स रैकेट भी चलाता है। जबकि दिल्ली से उसकी पत्नी ग्राहकों की फोन रिसीव कर उन्हें भोपाल में पति का नम्बर उपलब्ध कराती है। पवन यहां की युवती के माध्यम से असम और पश्चिम बंगाल की युवतियां उपलब्ध कराता है जो उसके कहने पर फ्लाइट से भोपाल आ जाती थीं।
कैसे दबोचा सैक्स रैकेट के आरोपियों को
टीआई सुदेश तिवारी के अनुसार होटल द लेक बर्बन में सैक्स रैकेट संचालित किये जाने की सूचना पर रातीबड़ पुलिस ने मंगलवार की सुबह 8.15 बजे दविश दी और इस बीच अलग -अलग कमरों में 5 कॉलगर्ल और 9 युवक मिले। पूछताछ में बताया कि 5 कॉलगर्ल यहां ललितपुर से आये 8 व्यापारियों के बुलावे पर आई थीं। पुलिस ने 5 कॉलगर्ल्स सहित शेष 9 युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में ललितपुर, यूपी निवासी आकाश शर्मा, अर्पित जैन, नवल सिंह प्रजापति, अमित सोनी, विशाल जैन, अंजलि जैन, सौरभ नायक, होशंगाबाद निवासी पुरूषोत्तम पटेल और दलाल पवन गंभीर भी शामिल हैं।
8 युवक आपस में दोस्त है अय्याशी के लिये बुलाते कॉलगर्ल्स
पकड़े गये 8 युवक ललितपुर के निवासी और आपस में दोस्त हैं। ललितपुर में सभी अलग अलग व्यवसाय करते हैं। व्यापार के सिलसिले में भोपाल आना जाना रहता हैं। अय्याशी के लिये अक्सर पवन या उसकी साथी को कॉल कर इस रैकेट की सेवायें लेते हैं। पवन और उसकी साथी इन व्यापारियों से एक कॉलगर्ल के 8-10 हजार रूपये लेते थे।

