सीबीआई की सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच पूरी, नहीं मिले साजिश के कोई सबूत
नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई ने पूरी कर ली है। सीबीआई को अभी तक सुशांत की मौत में किसी तह की साजिश या फाउल प्ले नहीं मिला है। जानकारों के अनुसार सीबीआई की जांच अब पूरी हो चुकी है और वो अपनी रिपोर्ट जल्द ही पटना की सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 8 अक्टूबर को सुशांत के जीजा और फरीदाबाद के कमिश्नर ओपी सिंह और सुशांत की बहन नीतू से दोपहर बाद पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद सीबीआई की जांच अब पूरी हो चुकी है। यह भी पता चला है कि सीबीआई चार्जशीट की शक्ल में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। अपनी जांच में पाए गए तमाम परिस्थिजन्य साक्ष्यों के आधार पर रिया को आरोपी बनाने का फैसला कोर्ट के ऊपर छोड़ सकती है।

