राजनीति को हमेशा जनसेवा का माध्यम बनाया.डॉ. सिकरवार
ग्वालियर 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याषी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज वार्ड-19 में घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क किया और जनसम्पर्क के बाद जगह-जगह जनता को बैठकों में संबोधित किया। आज सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में सुघर सिंह की कोठी पिन्टू पार्क पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ सूर्य विहार, पार्षद वाली गली, जडेरूआं, न्यू रामविहार, जाटव धर्मशाला, सेनापति गार्डन, प्रीतम विहार, महाराज सिंह तोमर की गली, सेंगर वाली गली, दिनेश भदौरिया वाली गली से होते हुये गायत्री विहार, कवि नगर, भगत सिंह नगर, समर्थ नगर, कुंज विहार, नाना नगर पर जनसम्पर्क का समापन किया गया। जनसपंर्क के दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर और रक्षासूत्र बॉधकर डॉ. सिकरवार को आर्शीवाद दिया। जनसम्पर्क एवं बैठकों में डॉ. सिकरवार का क्षेत्रीय जनता ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। बैठकों में डॉ. सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुये कहा कि यह चुनाव क्षेत्र की विकास व प्रगति की दिशा तय करेगा, आप का आर्शीवाद ही मेरी ऊर्जा और शक्ति है। मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है, वो है आप लोगों की सेवा करना, जो मैं जीवनभर करता रहूॅगा। उन्होने कहा कि मैनें हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और सर्वजन सुखाए-सर्वजन हिताए के संक्लप को लेकर सर्वहारा वर्ग में काम किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमेशा की तरह आगे भी आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूॅगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुॅखी विकास हुआ है और यह विकास का पहिया और तेज गति से घूमेंगा। लेकिन उसके लिए कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।
दाल बाजार व्यापार समिति की हुई बैठक
आज शाम 4 बजे दाल बाजार व्यापार समिति ने सदाव्रत की बगिया दाल बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के समर्थन में बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा और विश्ष्टि अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नरेश शरीफ, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चन्द्रमोहन नागौरी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वृदांवन सिंह सिकरवार, कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मोहन महेश्वरी ने की। आज शाम 4 बजे जैसे ही पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी. शर्मा इंदरगंज चौराहा तो वहां मौजूद दाल बाजार व्यापार समिति के सदस्यों एवं अन्य व्यापारियों द्वारा सभी अतिथिओं का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया और बैंड-बाजों के साथ दाल बाजार से होते हुये सदाव्रत की बगिया ले जाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पीसी. शर्मा ने व्यापारियों की बैठक में कहा कि कॉग्रेस सरकार ने आप लोगों के हितों की सुरक्षा के लिये अनेके कदम उठाए थे और व्यापारियों को वो सभी सुविधाएं दी, जो आपने कांग्रेस सरकार से अपेक्षा की थी। यह चुनाव इस लिये हो कि कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के हाथों बिक गए। व्यापारियों के हितों की लड़ाई कॉग्रेस पार्टी हमेशा लडी है और आगे की लडे़गी। उन्होने कहा कि आप सब चुनाव में कांग्रेस का साथ दें, ताकि कांग्रेस की प्रदेशा में फिर सरकार बन सके।
15 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे पुलिस चौकी पिन्टू पार्क से वार्ड-20 में जनसम्पर्क किया जायेगा।

