सीबीआई का छापा-मुरैना के केएस ग्रुप के ऑफिस पर, सुबह से चल रही है कार्यवाही
ग्वालियर/मुरैना. सीबीआई की 4 टीमों ने शनिवार की सुबह मुरैना के केएस ग्रुप पर छापा डाला। हालांकि अभी तक छापे का कारण सामनेनहीं आया है। ऐसा बताया जाता है कि बैंक से धोखाधड़ी के मामले की जांच करने व दस्तावेज जुटाने के लिये टीम पहुंची थी। आपको बता दें कि केएस ग्रुप के चैयरमैन रमेशचन्द्र गर्ग को मस्टर्ड ऑयल किंग कहा जाता था।
उल्लेखनीय है कि 2008-09 में इनकम टैक्स ने भी कार्यवाही की थी। तब से केएस ग्रुप का व्यापारा बन्द है। ग्रुप पर बैंकों का लगीाग 4 हजारा करोड़ रूपये की देनदारी शेष है। कार्यवाही में सीबीआई ग्रुप के अधिकारियों द्वारा संचालक रमेशचंद्र गर्ग से पूछताछ कर रही है। भोपाल से अधिकृत जानकारी शाम तक मिलने की संभावना हैं।

