सीबीआई का छापा – कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के बंगले से 50 लाख रूपये नगद जब्त, चल रही है कार्यवाही
बेंगलुरू. कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके छोटे भाई डीके सुरेश के बंगलुरू स्थित आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बीच सीबीआई ने 50 लाख रूपये नगद जब्त किये हे। ये छापेमारी भ्रष्टाचार के एक मामले में के तहत की जा रही है। इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की कठपुतली सीबीआई की छापेमारी हमें रोक नहीं सकती है।
सीबीआई की टीम शिवकुमार और उनके भाई सुरेश के 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही जारी है। इसमें उनके पूर्व निवास डोड्डालहल्ली , कनकपुरा और सदाशिव नगर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इन 15 जगहों पर कम से कम 60 अधिकारी छापेमारी की कार्यवाही कर रहे हैं।
सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी सुबह 6 बजे कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के डोड्डाहल्ली गांव में स्थित उनके बंगले पर शुरू हुई, जहां से शिवकुमार विधायक है। डीके सुरेश बंगलूरू ग्रामीण से सांसद हैं। जिन आवासों पर छापे मारे जा रहे हैं। उनमें से एक शिवकुमार के करीबी इकबाल हुसैन का है। सीबीआई ने कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे डीके शिवकुमार और अन्य लोगों के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति के अधिग्रहण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई की टीम कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई में छापेमारी
डीके शिवकुमार से जुड़े 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है, जिसमें से 9 ठिकाने कर्नाटक में हैं, चार ठिकाने दिल्ली में और मुंबई के एक ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है।
सुबह 6 बजे से ही कार्रवाई में जुटी सीबीआई
सीबीआई की छापेमारी सुबह 6 बजे कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के डोड्डल्लाहल्ली गांव में स्थित उनके निवास पर शुरू हुई । इसका प्रतिनिधित्व राज्य विधानसभा में शिवकुमार करते हैं । डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद हैं. डीके शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक भी माना जाता है।

