सीएम शिवराज से मंत्री नितिन गडकरी ने कहा मप्र में सालों साल प्रोजेक्ट लटके रहते है, जो अधिकारी काम में लेटलतीफी करें उनको सेवानिवृत्ति का नारियाल थमा दें
भोपाल. केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बैठक कर राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की इस दौरान एनएचएआई से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। नितिन गडकरी ने कहा कि मप्र की राज्य सरकार में सालों साल प्रोजेक्ट लटके रहते है मंजूर नहीं होते और मुझे सुनते हुए यह अच्छा नहीं लगता। नितिन गडकरी ने मप्र सरकार को सलाह दी कि जो अधिकारी काम में लेटलतीफी करें उनको सेवानिवृत्ति का नारियाल थमा दें।
मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हमने अपने मंत्रालय में यह व्यवस्था की है कि यदि कोई प्रोजेक्ट 3 माह में अप्रूव नहीं होता तो जिस अफसर की वजह से ऐसा हुआ उसकी टेबल पर नारियल देकर सेवानिवृत्ति का पत्र सौंप देते है। आप भी ऐसी व्यवस्था अपने यहां करें। गडकरी ने साथ में मौजूद मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से कहा कि राज्य में नए प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए अधिकतम एक महीने का समय तय करें तभी तेजी से काम होंगे। स्टेट हैंगर पर गड़करी ने एमएसएमई सेक्टर के कुछ उद्योगपतियों व संगठन के लोगों से भी बात की।

