Latestराज्यराष्ट्रीय

सिकंदर कंपू में तेंदुआ की दहशत, आपागंज में मिले खून के पंजों के निशान

ग्वालियर. सिकंदर कंपू क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत फैल गई है। इस क्षेत्र के लोगों ने रात को घर से निकलना बंद कर दिया है। आपागंज स्थित भोसले के बाड़े में खून के पंजे के निशान दिखे हैं। ये निशान जानवार के पंजे के हैं। कयास लगाया जा रहा है कि तेंदुआ ने किसी श्वान का शिकार किया है, उससे खून के निशान अाए हैं। इस सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पहुंचे। उसके पद चिन्हों की जांच भी की। जंगल के क्षेत्र में भी उसके पद चिन्हों की तलाश की, लेकिन तेंदुआ का सुराग नहीं मिला।

19-20 दिसंबर की रात सिकंदर कंपू स्थित मस्जिद वाली गली, कुशवाह मार्केट, गुरुकृपा कालोनी में तेंदुआ टहलता हुआ सीसीटीवी मे कैद हो गया था। यह गलि से होते हुए मकान पर चढ़ गया। श्वानों की टोली इसे देखकर भाग रही थी। इस फुटेज के बाद वन विभाग ने तेंदुआ की जांच की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। वन अधिकारियों का कहना था कि एक दिन में तेंदुआ 60 किमी तक चल सकता है। वह अपनी लोकेशन बदल देता है। 13 वीं बटालियन व हनुमान बांध के आसपास भी तेंदुआ की मौजूद की सूचना मिली थी। शुक्रवार को आपागंज स्थित भोसले के बाड़े में खून के पद चिह्न मिलने से सनसनी फैल गई। इस सूचना के बाद वन मंडल अधिकारी बृजेंद्र श्रीवास्तव ने वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपेंद्र पाठक को मौके पर भेजा। उन्होंने मौके की जांच की। तेंदुआ किस ओर से आ सकता है, उसकी संभावना भी तलाशी। शाम को छोंड़ा वन चौकी प्रभारी संजय सक्सैना मौके पर पहुंचे। उन्होंने पद चिन्हों की जांच की। उन्होंने तेंदुआ के पद चिन्हों की पुष्टी नहीं की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service