सिंध नदी में 2 पनडुब्बी और 10 दिन में 6 पनडुब्बी तोड़ चुका प्रशासन, फिर भी किसी पर एफआईआर नहीं
भिण्ड. जिले में रेत माफियाओं को हौसले बुलंद है। रेत माफिया, सिंध नदी में पनडुब्बी डालकर रेत को लूट रहे है। एक बार फिर से मायनिंग अधिकारी असवार थाना पुलिस के साथ मिलकर सिंध खेरिया पहुंच कर 2 पनडुब्बियां नष्ट की। इस ओर मायनिंग विभाग द्वारा 10 दिन में 6 पनडुब्बी नष्ट किये जाने की है। सबसे खास बात यह है कि सिंध नदी में किन लोगों द्वारा पनडुब्बी चलाई जा रही थी। एक भी केस में मायनिंग विभाग में रेत माफियाओं पर एफआईआर दर्ज कराकर मेहरबान बने हुए हैं।
क्या है मामला
बीती रात माइनिंग अफसर दिनेश जुडेजा असवार थाना प्रभारी सुनील सिंह सिकरवार समेत अन्य जवानों के साथ रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे। यहां सिंध खेरिया गांव में सिंध नदी के घाट पर पहुंचे। यहां खनिज विभाग व पुलिस विभाग की टीम आने से पहले रेत माफिया मौके से भाग खड़े हुए। रेत माफियाओं को पुलिस व खनिज टीम आने की पहले ही सूचना लग चुकी थी। सिंध नदी में रेत का उत्खनन करते हुए दो पनडुब्बी मिली। पुलिस की मदद से खनिज विभाग ने मौके पर पनडुब्बी तोड़ने व नष्ट किए जाने की कार्रवाई की है। अवैध पनडुब्बी नदी संचालित होने व रेत का अवैध उत्खनन किए जाने पर खनिज विभाग की अधूरी कार्रवाई की। खनिज विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराना मुनासिब नहीं समझा। इस पूरे मामले में खनिज विभाग के अफसर जुडेजा से बात करनी चाहती तो उनका मोबाइल आउट ऑफ कवरेज जाता रहा।

