सिंगल यूज प्लास्टिक से आमजन के स्वास्थ्य के लिये खतरा, 22 साल पहले किया था विरोध, अब आये सार्थक परिणाम
ग्वालियर. केन्द्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा ग्वालियर सहित देशभर में प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे को देखते हुये सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित किये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुये शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भदौरिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक को आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिये खतरा बताया है।
रवीन्द्र भदौरिया ने कहा कि 22 वर्ष पूर्व पॉलीथिन के खिलाफ की गई मेहनत के सार्थक परिणाम अब देखने को मिल रहे है उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुये पॉलीथिन के दुष्परिणामों के खिलाफ ग्वालियर महानगर में जनजागरण यात्रायें निकाली और आम जनमानस को साथ में लेकर आंदोलन किये जिसके फलस्वरूप पॉलीथिन पर रोक का कानून बना लेकिन प्रशासन के ढुलमुल रवैये से इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया।
उन्होने कहा कि प्रदूषण को बढाने में सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा योगदान है क्योकि इसे रीसाइकिल नहीं किया जा सकता है इनके टुकडे पर्यावरण में जहरीले रसायन छोडते है जो कि मनुष्य और जानवरों के स्वास्थ्य के लिये बेहद हानिकारक होते है इसलिये सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक पर इस यज्ञ में सभी सहभागी बने।

