सात देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर डीएसपी अपराध रत्नेश तोमर की अगुआई में 17 अगस्त को एसआई विनोद शर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर स्थान थाना झॉसीरोड बस स्टैण्ड के पास भेजा गया। क्राइम ब्रांच की टीम को बस स्टैण्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पिटठू बैग टॉगंे हुये खड़ा था। पुलिस टीम को देखकर उसके द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ मंे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपना नाम अर्जुन परिहार पुत्र राजेन्द्र परिहार, उम्र 21 साल निवासी कैला देवी कॉलोनी, गोला का मंदिर ग्वालियर, स्थायी पता ग्राम सौंधा थाना गोरमी जिला भिण्ड बताया। गिरफ्तार बदमाश के बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 32 बोर की 7 देशी पिस्टल मिली, पेंट की दाहिनी जेब मे 32 बोर के 05 जिंदा राउण्ड एवं बॉयी जेब मे 400 रूपये नगद व एक एमआई कम्पनी का टचस्क्रीन मोबाइल मिला। गिरफ्तार बदमाश से हथियारों व राउण्डों के सबंध मे वैध लाइसेंस मांगा गया तो उसने लाइसेंस न होना बताया। उक्त बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अवैध हथियारों को सेधंवा से लेकर आता था, और ग्वालियर में एक पिस्टल कोे 25-30 हजार रूपये में बिक्री करता था। उक्त बदमाश के खिलाफ थाना क्राइम ब्र्रॉच ग्वालियर मे आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध हथियारों के संबंध पूछताछ की जा रही है।
झांसी रोड़ स्थित क्राइम ब्रांच के एसआई मनोज परमार, हैड कान्स्टेबल राजीव सोलंकी, आरक्षक भगवती सोलंकी, नरवीर राणा, विश्ववीर जाट आदि घेराबन्दी कर पिस्टल लिये बदमाश को दबोचने में सफलता मिली।

