LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

साईको किलर लड़कियों को प्यार में फंसाता था, फोटो देखते ही बोला अरे यह तो पूजा शर्मा है इससे मैंने मार दिया, ग्वालियर पुलिस जयपुर के लिये रवाना हुई

ग्वालियर. राजस्थान के जयपुर सरधनी में पुलिस के हाथ आया साइको सीरियल किलर मिंटू उर्फ विंक्रांत आया है। वह 20 से 22 वर्ष की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ सेक्स करता था। जब मन भर जाता था तो उनकी हत्या कर लाश को ट्रैक पर फेंक देता था। जिससे उनकी मौत हादसा लगे। कॉलेज की लड़कियों को फंसाने वह स्वयं इनकम टैक्स ऑफिसर, सेना या पुलिस का बड़ा अधिकारी शो करता था। इससे विक्रांत से लड़कियां जल्दी इम्प्रेस हो जाती थी। जयपुर में उसने 3 लड़कियों की हत्या की बात स्वीकार ली है। इनमें एक ग्वालियर की है। उसने फोटो देखकर बोला गोलो का मंदिर से एक वर्ष पहले अप्रैल 2021 में लापता हुई लड़की की पहचान कर हत्या करना स्वीकार लिया है। जयपुर पुलिस से मिले इनपुट्स के आधार पर ग्वालियर पुलिस साइको किलर से पूछताछ करने के लिये रवाना हो गयी है।
इसे तो में मार चुका है-फोटो देखकर बोला किलर
ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके से 2 अप्रैल 2021 को एक 24 वर्षीय छात्रा पूजा शर्मा लापता हुई थी। वह अपने भाई के साथ गोला का मंदिर में जीजाजी के यहां रहने आई थी। उसी बीच वह गायब हो गयी थी। परिजन ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 4 अप्रैल को गोला का मंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसका पता लगा रही थी लेकिन सुराग हाथ नहीं आ रहा था। कुछ समय पूर्व ग्वालियर पुलिस ने लापता इस युवती का फोटो राजस्थान पुलिस को शेयर किया था।
तीन लड़कियों की हत्या करना कबूला साइको
हाल ही में रास्थान के जयपुर सरधनी से पुलिस ने एक साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रांत को गिरफ्तार किया है। जिसने 3 लड़कियों को प्यार जाल के फंसाकर सेक्स करने के बाद हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने जब लापता छात्रा का फोटो उसे दिखाया तो उसने फोटो की पहचान पूजा शर्मा के रूप में करते हुए उसकी हत्या बात स्वीकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *