LatestNewsराज्य

सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, आज से लागू हुई नई कीमतें

नई दिल्ली. आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम में 51.20 रुपए की कटौती की है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1580 रुपए होगी। इससे पहले जुलाई महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 58.50 रुपए, अगस्त में 33.50 रुपए की कटौती की गई थी।
रेस्तरां और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को होगा फायदा
कमर्शियल गैस के दाम में कमी आने से रेस्तरां और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और बाजार की अन्य स्थितियों को देखते हुए हर महीने गैस की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 853 रुपये का मिल रहा है। पिछले एक दशक में घरेलू एलजीपी कनेक्शन दोगुने हो चुके है। अप्रैल 2025 तक इनकी संख्या लगभग 33 करोड तक पहुंच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *