लवमैरिज करने पर की दामाद की हत्या, पंचायत में पिता बोला था अगर गांव में लौटे तो जान से मार देंगे, बीमार मां से मिलने आया तो मार डाला

ग्वालियर. अंर्तजातीय विवाह (लवमैरिज) के लिये एक लड़की मंडप के दिन ही भाग गयी। इससे परिवार की समाज में बदनामी हुई तो वह बौखला गये। दोनों ही एक ही गांव का होने पर पंचायत बुूलाई गयी। जिसमें प्रेमी के बहिष्कार की बात कहीं गयी। पंचायत में लड़की के पिता ने चेतावनी दी कि लौटकर गांव मत आना, वरना मार डालेंगे। लड़के की मां बीमार हुई तो उसे गांव लौटना पड़ा। लड़की के परिवार वालों ने गांव के बाहर ही उसे घेर लिया। पंचायत में दी गयी चेतावनी को पूरा करते हुए लाठी डंडों और कुल्हाडी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद 25 अगस्त का उसने दम तोड़ दिया। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गयी। मृतक के सिर, माथे और चेहरे पर 7 गंभीर जख्म थै। जो कुल्हाडी और लाठी के थे। इसके अलावा शरीर पर कुल 13 चोटें पायी गयी और यही मौत का कारण बनी। अभी डिटेल पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने मृतक के ससुर, साले समेत 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
प्यार से शुरू हुई कहानी हत्या से हुई खत्म
ग्वालियर देहात के बेलगढ़ा स्थित हरसी गांव में रहने वाले ओमप्रकाश बाथम 25, गांव में ट्रेक्टर किराये पर चलाकर जीवनयापन करता था। लगभग 3 वर्ष पूर्व पहले गांव में रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी झा से उसे प्रेम हो गया। अफेयर की खबर परिवार का लगी तो विरोध शुरू हो गया। लेकिन ओमप्रकाश और शिवानी एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। विरोध बढ़ा तो दोनों सारी हदें तोड़कर घर से भाग गये। दोनों के परिवार वालों ने बेलगढ़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। वर्ष 2024 में पुलिस ने दोनो को बरामद कर यिा। इसके बावजूद दोनों ने अपने-अपने घरों में कह दिया कि वह शादी करेंगे।
ओमप्रकाश की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज
शिवानी के अनुसार, उसके पति पर उसके पिता द्वारिका झा, मां उमा, चाचा राजू झा, भरत लाल ने अपने पड़ोसी भगवान धानुक, संदीप, लखन बाथम और अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया था। गंभीर हालत में उसे जयारोग्य अस्पताल ले पहुंचे। यहां भर्ती कराने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। लेकिन 6 दिन बाद ओमप्रकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

