सम्पत्तिकर के बडे बकायेदारों के यहां बजाया ढोल जमा कराया सम्पत्तिकर
ग्वालियर – क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-23 पुरानी छावनी अंतर्गत वार्ड क्र 63 एवं 64 में निगमायुक्त के निर्देशानुसार, अपर आयुक्त, उपायुक्त के मार्गदर्शन में सहायक संपत्तिकर अधिकारी महेश पाराशर के सहयोग से संपत्तिकर जागरूकता हेतु ढोल- नगाड़ों से रैली निकाल कर संपत्तिकर जमा किए जाने की अपील की गई।
नगर निगम के सम्पत्तिकर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में सम्पत्तिकर जमा करने के लिए शिविर के माध्यम से एवं घर-घर जाकर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही बड़े बकायादारों के यहां भी ढोल बजवाए गए जिसमें वार्ड 64 के एक करदाता द्वारिका प्रसाद द्वारा मौके पर ही राशि रु 90,101 रूपये एवं वार्ड 63 के करदाता शिखर चंद्र जैन द्वारा राशि रू 12,637 रूपये नगद रसीद कटवाई गई। रैली में टीसी वार्ड 63 धर्मेंद्र सोनी, टीसी वार्ड 64 सतेंद्र सिंह, राजस्व टीसी तथा जोन स्टाफ मौजूद रहे।

