जल्द ही ग्वालियर को मिलेगा नवीन विश्वविद्यालय, प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण
ग्वालियर. मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर में नवीन विश्वविद्यालय शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में शीतला माता मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित की गयी भूमि का निरीक्षण के अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, मधुसूदन भदौरिया, विवेक खेड़कर, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुशवाह और प्रो. राजू वैद्य उपस्थित रहें।
शिवपुरी लिंक रोड पर आगामी 2 दो वषों में विश्वविद्यालय के निर्माण की रणनीति बनाई जा रही है। निकट भविष्य में ग्वालियर चंबल संभाग को एक ओर विश्वविद्यालय मिलने के दरवाजे खुल गये है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50-55 बीघा जमीन की आवश्यकता होती है। इसलिये समिति ने सरकारी जमीन नहीं लेते हुए बल्कि निजी धनसंग्रह से जमीन खरीदी है। अभी फिलहाल इसके न तो आर्किटेक्ट तय किया है इसका ले आउट बनाया जा रहा है। इसके लिये मंजूरी निगम में आवेदन करेंगे।

