ग्वालियर सहित 15 जिलों में लू का अलर्ट, भीषण गर्मी से इन्दरगंज और महाराज बाड़े पर छाया सन्नाटा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 9 से 11 जून की दोपहर में लगभग 49.5 डिग्री तापमान के चलते महाराज बाड़ा, इंदरगंज चौराहा पर चल रहा है। इस भीषण गर्मी के चलते बाजारों सन्नाटा छाया हुआ है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। जबकि छतरपुर के नौगांव में सबसे अधिक 46.1 डिग्री पहुंच गया है। नर्मदा पुराम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन 2 लू और तेज गर्मी का अलर्ट है।
बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना,छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीट वेव यानी, लू चलने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश होने का अलर्ट है।

