सपना लोवंशी से जुड़े 9 लाख रुपए के लेन-देन का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य आयुक्त करेंगे जांच
भोपाल. शुक्रवार को दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक महिला समेत तीन व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी एक मैडल को 9 लाख रुपए देने की बात कर रहे है। इसमें 18 जुलाई 2022 का भी जिक्र है जिसमें अरविंद मेवाड़ा पिता मोहन सिंह मेवाड़ा नाम का व्यक्ति कह रहा है कि मैडम के प्रशासन अकादमी के निवास पर यह पैसे दिए गए। इस वीडियो को कथित तौर पर आयुष्मान योजना से जुड़ी व पूर्व उप सचिव स्वास्थ्य सपना लोवंशी से जोड़ा जा रहा है। हाल में उनका तबादला इंदौर में अपर कलेक्टर के तौर पर हुआ है। स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम पी खाड़े को इसकी जांच सॉप दी गई है। वहीं सपना लोवंशी का कहना है कि भाभी कहने वाला शख्स मेरा देवर नहीं है। न ही उसको जानती हूं। वीडियो में अरविंद के अलावा डॉ. फैजल, एक महिला और विमल का नाम लिया गया है।
पहला वीडियो- भाभाी से कहना विश्वास करें 9 लाख दे दिए तो एक लाख और देंगे
महिला- 9 लाख रुपए दे दिए है तो बाकी 1 लाख और दे देंगे।
विमल- आपने तो 10 मिनट में सब व्यवस्था करने को कहा था।
महिला- अकाउंट में पैसा नहीं है। भाभी से कहना हम पर विश्वास करें।
व्यक्ति (राघवेंद्र)- विमल भाई, विश्वास तो करो।
विमल ऐसे कैसे काम होगा।
महिला- विमल भाई आप तो 10 लाख छोड़कर 10 रुपए में भी काम करा सकते हो। जो 9 लाख दे चुका है क्यों वह 1 लाख लेकर भाग जाएगा क्या।
महिला- कर्ज लेकर दे रहे है।
विमल- हेल्प करने के लिए तैया है लेकिन पैसा पूरा देना पड़ेगा।
महिला- विमल भाई आपकी भाभी है बोल सकते हो कि हमस ब आपके साथ है।
विमल- चलो देखता हूं (अरविंद पैसा लेते हुए दिखे।)
विमल ने अरविंद से कहा भाभी भगाएंगी तो फिर मनत कहना।
दूसरा वीडियो- अरविंद कह रहा है कि वह 18 जुलाई 2022 को प्रशासन अकादमी वाले निवास पर रात में 9 लाख रु. देने गया। यह पैसा डॉ. फैजल से लिया है।

