LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सत्यप्रकाश शर्मा परिवहन आयुक्त के पीए की तलाश है क्राइम ब्रांच को, परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त की शिकायत करवा रहा था

ग्वालियर. परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के खिलाफ झूठी शिकायतें करने वाला आयुक्त का पीएम सत्यप्रकाश शर्मा का नाम का खुलासा होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी सत्यप्रकाश शर्मा का तलाशने के का काम शुरू कर दिया है।
यह 9 शिकायतें का मामला पकड़ में आया है ड्रायवर अजय सालुंके के माध्यम से मुख्यमंत्री, सीबीआई, लोकायुक्त व भाजपा के संगठन मंत्री को करवा रहा था। कुछ दिन पूर्व ही 9 फर्जी शिकायत का मामला पकड़ में आया है। यह शिकायतें ग्वालियर के एक पत्रकार के नाम से की जा रहीं थी। जिसमें आयुक्त मुकेश जैन पर प्रदेशभर में परिवहन नाकों से पहुंचे 50 करोड से अधिक अधिक वसूली और इस अवैध वसूली के पैसे को चुनाव में लगाने की फर्जी शिकायत की गयी थी।
मोबाइल मैसेज से हुआ था खुलासा
जब उसके मोबाइल मैसेज आए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। कुल 9 शिकायतें की गई हैं। सभी शिकायतों में उपचुनाव के दौरान करोड़ों रुपए की वसूली और भ्रष्टाचार का उल्लेख किया गया है। जिस युवक के नाम से फेक शिकायतें की जा रही हैं। उसने एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को मामले की शिकायत की है। जिस पर ब्त्प्डम् ठत्।छब्भ् थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इन शिकायतों को करने के पीछे किसी का क्या मकसद है यह पुलिस पता लगा रही है।
इनको भेजी शिकायतें
धर्मवीर के नाम से परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,  रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, CBI,  भाजपा संगठन मंत्री,  महानिदेशक लोकायुक्त सहित अन्य स्थानों पर भेजे हैं।
सत्यप्रकाश की तलाश जारी है
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि ड्रायवर अजय सांलुके बयान एवं तकनीकी एविडेंस के आधार पर इस माले में पीए को आरोपी बनाया गया है। अभी विवेचना जारी है इस मामले को एक-दो लोगों को और भी आरोपी बनाया जा सकता है।
राजेश दंडोतिया, एएसपी, क्राइम ब्रांच, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *