सतीश को मिला जनसमर्थन
ग्वालियर. 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज वार्ड 45 में इंदरगंज चौराहा से कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क शुरू किया। आज सुबह करीब 8 बजे सैकड़ांे कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में इंदरगंज चौराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ गऊघाट, बॉम्बे बेकरी, अरगडे की गली, तेजेन्द्रनाथ की गली एवं दाल बाजार की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर डॉ. सिकरवार का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। जनसम्पर्क मंे कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सतीशसिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे।
6 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे त्रिलोकी ढाबा के पास रोशनी घर रोड से जनसम्पर्क, दोपहर 12 बजे जीवायएमसी क्लब में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ बैठक, शाम 4 बजे वार्ड-45 ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में ‘नारी शक्ति की पुकार’ संस्था के साथ बैठक, शाम 5 बजे वार्ड-26 कटारे इलेक्ट्रीकल्स के पास त्यागी नगर में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 6 बजे वार्ड-28 बाथम धर्मशाला कुम्हरपुरा में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 7 बजे वार्ड-60 हरदौल गार्डन माता का मंदिर हुरावली में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, रात 8 बजे वार्ड-27 गली नं.3 रामनगर ईदगाह के सामने मुरार बारादरी एवं रात 9 बजे वार्ड-57 होटल विरासत तारघर के ऊपर जयेन्द्रगंज में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

