सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत, टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास
शिवपुरी. शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक मादा तेंदुए की मौत हो गयी है। सुरवाया थाना इलाके के एनएच-27 पर स्थित अमोला घाटी में सुबह 5 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर गोपाल जाटव ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब 1 वर्ष की थी। मौत के सटीक वजहों की पुष्टि के लिये शव का पीएम कराया गया है।
वन विभाग ने इस मामल की जांच शुरू कर दी है। टीम घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।

