डॉ. गोविंद सिंह के मां और चाचा के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
भिण्ड. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार की रात 12 बजे कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के निवास पर हजार पहुंचे ैिां उन्होंने डॉ. गोविंद सिंह की मांग और चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद हुआ। जिसमें सिंधिया ने डॉ. गोविंद सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना है। बातचीत के दौरान सिंधिया ने कहा है कि मुझे आपकी फिक्र रहती है। मैं आपका पूरा ख्याल रखता हूं। इस पर डॉ. गोविंद सिंह ने जवाब देते हुए हां, आप समय-समय पर मेरा हालचाल लेते रहते हैं। इस दौरान सिंधिया ने मजाकिया लहजे में कहा, आप ही मेरा ख्याल न हीं रखते हो, इस पर दोनो नेता हंस पड़े।
सिंधिया ने डॉ. गोविंद सिंह बगल में बैठाया
जब सिंधिया ने श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक में जगह ली, तो डॉ. गोविंद सिंह बगल में बैठने के बजाय अलग सोफे पर बैठने लगे। यह देखकर सिंधिया ने उन्हें अपने पास बैठने को कहा। पहले थोड़ी झिझक के बाद, सिंधिया ने उनका हाथ पकड़कर अपने पास बैठाया। बातचीत के दौरान सिंधिया ने उनके परिवार की जानकारी ली और उनकी मां और चाचा की उम्र के बारे में पूछा। इस पर बताया गया कि परिवार की चौथी पीढ़ी भी देख ली है।

