जहरीली शराब पीने से हुई 7 मौतें, 4 की हालत नाजुक
बिलासपुर. जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई सहित 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 4 की हालत गंभीर है। जिनका सिम्स में इलाज चल रहा है। हालांकि मौत की असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफा होगा। घटना कोनी थाना इलाके के लोफन्दी की है। बुधवार को पहले एक की मौत हुई और फिर 2 लोगों की जान गयी ।तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ 4 लोगोंकी मौत हुई। तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली थी, मृतक वाले सभी एक ही गेांव के निवासी है।
बीते 3-4 दिनों से हो रही थी मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार लोफन्दी गांव में महुआ शराब पीने के बाद पिछले 3-4 दिनों से लोग बीमार पड़ रहे थे। इस बीच एक-एक कर 3 लोगों की मौत हो गयी। तब उन्हें यह नहीं पता चला कि उनकी मौत शराब पीने से हुई है। शुक्रवार को जब एक साथ 4 लोगों की मौत हुई। तब जहरीली शराब पीने से मौत का पता चला। तब तक गांव में मरने वाले 3 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। अभी एक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
गांव और आसपास के इलाके में बिक रही शराब
लोगों का आरोप है कि, पिछले 8-10 साल से गांव में महुआ शराब की बिक्री हो रही है। आबकारी और पुलिस की टीम आती है, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। शिकायत के बाद कभी-कभी दिखावे की कार्रवाई की जाती है। यही वजह है कि अवैध शराब की बिक्री जारी है।
कुछ भी कहने से बच रहे पुलिस अफसर
घटनास्थल पर टीआई नवीन देवांगन और एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, मामले में जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

