संस्कार मंजरी ने किया श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह
ग्वालियर. भारत अपने गुरुजनों के बल पर ही विश्व गुरू था और पुनः बनेगा । एक अच्छा शिक्षक पूरा समाज बदल सकता है और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा करने के लिए हम संकल्पित है। पिछली सरकार द्वारा अपने संकल्पो को पूरा न किए जाने के कारण ही हमने महाराज के नेतृत्व में उसे त्याग दिया था । भविष्य में भी हम आपके सम्मान की रक्षा करेंगें । आप निश्चित होकर देश की भावी पीढ़ी को संवारे । उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने संस्कार मंजरी के श्रेष्ठ नागरिक सम्मान में व्यक्त किए । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा. शिक्षक देश का निर्माण करता है किंतु उसका सम्मान समाज मे बना रहे यह चिंता स्वयं शिक्षक को ही करना होगी । कोरोना काल में संस्कार मंजरी द्वारा समाज के उत्साह को बनाए रखने किए गए अनवरत कार्यक्रमों की सराहना भी उन्होंने की । संस्कार मंजरी संस्थापिका नीलम जगदीश गुप्ता ने कहा राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के कार्यों के समक्ष यह सम्मान बहुत छोटा है । छात्रों के मन में शिक्षक के प्रति श्रद्धा माता पिता से भी अधिक होती है । अतः शिक्षकों को उन्हें सदैव सकारात्मक संदेश ही देने चाहिए । उन्होंने उदाहरणों से बताया कि शिक्षक के एक वाक्य को पकड़ कर कितने ही लोग महान कार्य कर गए । आभार कार्यक्रम संयोजक अनुपम आभा राठौर ने किया संचालन निरंजन घुरैया ने किया ।
नागरिकता के उन्नयन को समर्पित संस्था संस्कार मंजरी ने शास्त्री नगर स्थित एक होटल में कोरोना अनुदेशों का पालन करते हुए एक सादा कार्यक्रम में नगर के श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ प्रतिभा द्विवेदी ने किया ।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
श्रीमती रेखा शुक्ला, प्रो मोनिका मित्तल, श्रद्धा स्वर्णकार, संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती बबीता सेंगर, राज किशोरी शर्मा, शर्मिला शर्मा, श्रीमती सुषमा गुप्ता, श्रीमती दीपिका अनिल जैन, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती पद्म आहूजा, श्रीमती कविता महेंद्रु, श्यामबिहारी ओझा, व्याख्याता शिक्षा महाविद्यालय, निरंजन गुर्जर, राकेश नायक, पंकज पाठक, राधेश्याम मिश्रा, अरविन्द दीक्षित, वरिंदर सिंह, विनोद सिंह भदोरिया, दिनेश चाकणकर, पीसी गुप्ता, उदय प्रकाश झा, पवन भारद्वाज, बृजेंद्र उच्चारिया, विवेक चौरसिया, आलोक त्रिपाठी, मनोज दुबे, दीपक शर्मा।
इस अवसर पर माधुरी गुप्ता, ऋतु भार्गव, मथुरा रावत, रानी अग्रवाल, मीरा तिवारी, देवेंद्र दुबे, राजेश कश्यप, पुष्पराज सिकरवार, अशोक कुशवाह सहयोगी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों और अतिथियों को एक.एकब पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया गया।

