संविदा / आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण 10 सूत्रीय मांग को लेकर रोशनीघर आन्दोलन कर दिया ज्ञापन- इंटक
म.प्र.संविदा ठेका कर्मचारी संघ ने संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर खोला मोर्चा
ग्वालियर में मध्यप्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक ) ग्वालियर के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में विद्युत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगो के निराकरण हेतु रोशनीघर परिसर ग्वालियर पर सभी कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने जायज मांग को लेकर आवाज बुलंद किया | धरना स्थल पर शहर जिला कांग्रेस ग्वालियर के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा जी ने उपस्थित होकर संगठन को अपना समर्थन देते हुए आश्वाशन दिया की संपूर्ण कांग्रेस आपके साथ है हम आगामी विधानसभा में आपकी बात विधानसभा के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के माध्यम से आपकी बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास रखेंगे। तत्पश्चात ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक (ग्वा.क्षे.) इंजी. राजीव गुप्ता धरना स्थल पर उपस्थित हुए संगठन ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम संवोधित ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक (ग्वा.क्षे.) को दिया, मुख्य महाप्रबंधक ने संगठन को आश्वास्त किया की मैं आप सबकी बात समय से सरकार और प्रबंधन तक पहुंचाऊंगा।
संगठन ने मांग पत्र में शामिल किया गया
1.संविदा कर्मचारियों को बी जे पी सरकार के जनसंकल्प 2013 के पृष्ठ क्रमांक 33 बिंदु क्रमांक 06 के अनुसार नियमित किया जाए।
2. राजस्थान , पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी जनवरी 2004 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू की जाए।
3.विद्युत मंडल की कंपनियों में कार्यरत ठेका श्रमिको को कार्य अनुभव के आधार पर सविलियन अथवा संविदा पर नियोजित किया जाए।
4.कार्यरत संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह जोखिम भत्ता दिया जाए।
5. नियमित कर्मचारी की तरह संविदा कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अनुकंपा नियुक्ति दी जाए साथ ही 20 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा कराया जाए।
धरना स्थल पर मुरैना अंबा भिंड एवं अन्य जिलों से कर्मचारी उपस्थित हुए धरने में उपस्थित कर्मचारियों को प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे सहित आर.के कौशिक,अमरेश शर्मा, पंकज शर्मा ,शैलेश कुचिया, शुभ करण सिंह शेखावत, आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन रामबाबू बंशकार जी ने किया |

