श्रीनगर में जबरदस्त विस्फोट, आतंकी संगठन टीआरएस ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इस समय एक ट्रैवलर गाड़ी में विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट ट्यूलिप गार्डन के पास हुआ है। घटना वाला यह इलाका काफी भीड़भीड़ से भरा हुआ था। इस विस्फोट में एक बस ड्रायवर हालत नाजुक बनी हुई है अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया है कि यह धमाका सिलेण्डर फटने के कारण से हुआ है। हालांकि आतंकी संगठन TRF ने स्वयं की इसकी जिम्मेदारी ली है।
आतंकी संगठन ने स्वयं ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन ‘‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’’ TRF ने स्वयं ली है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार टीआरएफ ने कहा है कि हमले में मैग्नेटिक आईईडी का उपयोग किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बॉटनिकल गार्डन की कार पार्किंग में एक टेंपो के पिछले सिरे पर एक विस्फोट हुआ। इससे वाहन का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक अमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट कोई दुर्घटना लगता है, जो कि सिलेंडर या अन्य दबाव उपकरण की विफलता के कारण हुआ है। किसी अन्य संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामले में जांच जारी है। वहीं, खबर आ रही है कि अनंतनाग में एक बस के पलटने से छह पर्यटक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां बचाव अभियान जारी है।

