Newsमप्र छत्तीसगढ़

शुरू कराया एलीवेटेड रोड के 3 पिलर का काम, दूर कराई जा रही हैं एलीवेटेड रोड की बाधायें 

ग्वालियर – एलीवेटेड रोड के निर्माण में आ रहीं बाधायें जिला प्रशासन द्वारा अभियान बतौर दूर की जा रही हैं। इस क्रम में एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण के अंतर्गत मौजा महलगांव में जिला प्रशासन की टीम ने रुके हुए 3 पिलर का काम शुरू करा दिया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि लगातार कार्रवाई कर एलीवेटेड रोड के निर्माण में अतिक्रमण इत्यादि की वजह से आ रहीं सभी बाधायें दूर करें। इस परिपालन में राजस्व विभाग की टीमों द्वारा हर दिन कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम अतुल सिंह ने राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को मौके पर पहुँचकर मौजा महलगांव के अंतर्गत पिलर का काम शुरू कराया। मौजा महलगांव के अंतर्गत एलीवेटेड रोड के पिलर -208 से 212 तक कुल 5 पिलर का काम विभिन्न कारणों से रुका हुआ था, का काम शुरू करा दिया गया है। जिस जगह पर पिलर क्रमांक-210 एवं 211 बनाए जाने हैं उनसे संबंधित जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये विधिक प्रक्रिया प्रचलन में है। जल्द ही अतिक्रमण हटाकर इन पिलर का काम भी शुरू करा दिया जायेगा। रविवार को पिलर का काम शुरू कराने के लिये गई टीम में तहसीलदार कुलदीप दुबे व नायब तहसीलदार शिवदत्त कटारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *