LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शिवराज ने पूछा- चुनाव लड़ूं या नहीं

सीहोर. उज्जैन में महाकाल लोक के बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई है। सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही जामसांवली में हनुमान लोक, ओरछा में राजाराम लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक, अमरकंटक में नर्मदा लोक, खंडवा में आदि शंकराचार्य लोक सहित अनेक स्थानों पर भव्य लोक का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जान सके। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरुंदा के सातदेव में कही। इस बीच मुख्यमंत्री ने जनता से पूछ लिया कि मैं चुनाव लडूं या न लडूं। तो जनता ने मामा…मामा… के नारे लगाए।
लाड़कुई में भी भावुक हो गए थे शिवराज
ये दूसरा मौका था जब सीएम शिवराजसिंह चौहान अपनों के बीच भावुक हुए। इससे पहले वो अपनी विधानसभा क्षेत्र के लाड़कुई में यह कहते हुए भावुक हो गए थे कि मैं चला जाऊंगा तो याद तो बहुत आऊंगा। मुख्यमंत्री ने भैरुंदा जनपद के ग्राम सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण व विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
बहन की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज समाज के हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। मेरा प्रयास है कि प्रदेश में हर बहन की आमदनी दस हजार रुपये महीना हो और इसके लिए मैं स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता न करें। जिन किसानों की सोयाबीन की फसल क्षति हुई है उनका सर्वें कराकर राशि प्रदान की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet