शिवराज की वापिसी असंभव-अब समय विकास यात्रा का नहीं, भाजपा की विदाई यात्रा का है-कमलनाथ
भोपाल. मध्यप्रदेश के राजनीतिक महारथियों में इन दिनों जुबानी जंग छिड़ी हुई है। यह जंग महज चुनावी सभाओं तक नहीं रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोशल मीडिया पर एक भी दूसरे को तंज कसते रहते हैं। एक बार फिर यह देखने को मिला है। आपको बता दें कि सूबे के मुखिया शिवराज ने कहा कि ‘‘काठ की हांडी है कांग्रेस एक बार चढ़ गयी थी 2018 में अब बार-बार थोड़ी चढ़ेगी’’ इसके अलावा भी सीएम ने कहा कि जो सरकार में रहते हुए वादे उन्होंने किये थे। वचन पत्र में उन्होंने पूरा नहीं किया। अब टवीट करके वह बातें दोहराते रहते हैं। वैसे आपको बता दें कि इस बार वापिसी तो शिवराज सरकार नहीं होने वाली है क्यों कि जनता शिवराज सिंह का चेहरा देख देख कर बोर हो गयी है।
सीएम ने कहा है कि मध्यप्रदेश विकास के जिस मुकाम पर पहुंचा है वह अद्भुत है,े हमारी विकास यात्रा जारी है, लेकिन वह जो सरकार में रहते हुए वादे जो उन्होंने किये थे वचन पत्र में उन्होंने पूरा नहीं किया। अब फिर रोज ट्वीट करके वह बातें दोहराते रहते हैं। काठ की हांडी है कांग्रेस एक बार चढ़ गयी थी। 2018 में अब बार थोड़ी-थोड़ी चढ़ेगी। बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहीं थी। एक बच्चे को नहीं दिया। ट्विटर पर कुछ भी कह देना उससे न तो प्रदेश का भला होता न तो जनता का भला होता है और न8 ही कांग्रेस का भला होता है। दरअसल पिछले कुछ समय से कमलनाथ लगातार ट्वीट कर रहे हैं और नये-नये वादे कर रहे हैं।
जनता को दबा रही है सरकार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा था कि मध्यप्रदेश को विकास के हर पैमाने पर पीछे धकेलने के बाद, मध्यप्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबाने के बाद, प्रदेश को बेरोजगारी और महंगाई में देश में अव्बल बनाने के बाद, प्रदेश को वंचित तबकों पर अत्याचार में नम्बर वन बनाने के बाद शिवराज सरकार विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च से पार्टी का प्रचार करना चाहती है। मध्यप्रदेश की जनता इनके विकास की सच्चाई को जानती है। अब समय विकास यात्रा का नहीं, भारतीय जनता पार्टी की विदाई यात्रा का है।

