Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल मिले, शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए 

ग्वालियर – शहरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिये कलेक्टर रुचिका चौहान ने रविवार को ग्वालियर शहर के सुरेश नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया और पेयजल वितरण व्यवस्था की मौके पर ही समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कहीं पर भी अशुद्ध पानी वितरण की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रतीक राव सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे। गंदे पानी की कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्परता से निराकरण किया जाए। इसके लिये आवश्यक हो तो पाइप लाइन बदलने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शहर में जिन क्षेत्रों में टंकियों के माध्यम से पेयजल वितरण किया जा रहा है वहां पर टंकियों की सफाई का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाए। शिकायतों के निराकरण का कार्य करें।
अपने-अपने क्षेत्र से पेयजल की सेम्पलिंग का कार्य भी करें। सेम्पलों की निरंतर प्रयोगशाला में जाँच भी कराई जाए। शहर में जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल से जल आपूर्ति होती है वहां पर नियमित क्लोरीनेशन का कार्य भी कराया जाए। सीएम हैल्पलाइन, निगम के कंट्रोल रूम पर पेयजल से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसके निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाए। कार्य करने के पश्चात शिकायतकर्ता से विभागीय अधिकारी चर्चा कर निराकरण का सत्यापन करें।
छात्रावासों के आरओ व पेयजल स्त्रोतों का भी करें निरीक्षण
जनजाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के छात्रावासों में लगे वाटर प्यूरीफायर व आरओ एवं पेयजल स्त्रोतों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हिदायत दी है कि आरओ के फिल्टर नियमित रूप से बदले जाएं। साथ ही जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन अनिवार्यत: कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *