Newsराजनीतिराज्य

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने 14 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन

ग्वालियर – श्रीरामलीला समारोह समिति, ने बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, रामलीला मैदान में 14 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। श्री रामलीला का शुभारंभ सांयकाल 4 बजे सुन्दर काण्ड से होगा। तत्पश्चात सांयकाल 7 बजे गणेश पूजन एवं रात्रि 8 बजे से श्री रामलीला प्रारंभ होगी। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
1985 में नाट्य बेले सेंटर, दिल्ली द्वारा तुलसी के राम और कृष्णलीला का मंचन, 1986 में रामदरबार बंधुओं की दो दिवसीय प्रस्तुति सन 1986 से 1989 तक नगर के प्रसिद्ध रंगकर्मियों द्वारा लगभग 100 से अधिक युवा कलाकारों को लेकर श्री रामलीला का मंचन किया गया । 1987 में नगर की प्रसिद्ध कला संस्था द्वारा 7 दिवसीय नृत्य नाटिका के रूप में श्री रामलीला की प्रस्तुति की गई । ऐसे नयानाभिराम और अविस्मरणीय मंचनों के माध्यम से इस आयोजन ने देशव्यापी ख्याति अर्जित की । छत्री प्रांगण में आयोजित होने वाला श्री रामलीला समारोह ग्वालियर संभाग में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बना है।
प्रत्येक नवमी को समस्त सिंधिया परिवार रामलीला दर्शन हेतु रामलीला में पधारते है। इस वर्ष श्री रामलीला समारोह का मंचन विशेष आकर्षण के साथ देश के प्रसिद्ध श्री हित राधा कृष्ण कला मण्डल, वृन्दावन निर्देशक स्वामी चंद बिहारी वशिष्ट एवं देवेन्द्र वशिष्ट के द्वारा लीला मंचन किया जा रहा है।
समारोह हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गर्गए स्वागतध्यक्ष राधेश्याम भाकर, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल पूर्व विद्यायक, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, मनीष बांदिल,यश गोयल, विजय गर्ग, सुरेश बंसल, रमेश चौरसिया, किशन मुदगल, आदि लोगों ने श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने के लिए सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş