विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों को त्री स्तरीय पंचायती चुनाव से मुक्त रखना जाए- प्रमुख सचिव ऊर्जा
ग्वालियर- मप्र.विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के क्षेत्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश इंटक से प्रदेश संगठन मंत्री एलके दुबे ने पत्र के द्वारा मप्र भिण्ड जिलाधीश को मांग की है कि त्रि स्तरीय पंचायती चुनाव में विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों को ड्युटी ना लगाये जाने हेतु अनुरोध किया है । साथ ही सभी जिला अध्यक्षों से मांग की गई है कि प्रमुख सचिव ऊर्जा पत्र के द्वारा सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से अनुरोध किया गया था । त्री-स्तरीय पंचायती चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के दौरा विद्युत अधिकारियों /कर्मचारियों को त्रि – स्तरीय पंचायती चुनाव ड्युटी से मुक्त रखा जाए क्यों कि विद्युत का कार्य अतिआवश्यक सेवा में आता है साथ ही विद्युत कम्पनियॉ अधिकारियों / कर्मचारियों की अत्यंत कमी से जूझ रही है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा के पत्र का अवलोकन कर विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने हेतु आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें । जिससे चुनाव के दौरान विद्युत कर्मचारी अतिआवश्यक सेवा निरन्तर देते हुए सतत् विद्युत व्यवस्था बना सकें।

